इंदौर: जिले में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 2000 लीटर व डीजल 3000 लीटर रिजर्व स्टॉक रखना अनिवार्य, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
Indore, Indore | Mar 19, 2024 इंदौर में लोकसभा निर्वाचन कार्य के संचालन हेतु पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए कलेक्टर ने आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा है कि चुनाव प्रकिया पूर्ण होने तक जिले के पेट्रोल पंप संचालकों को पेट्रोल पंप पर डेड स्टॉक को छोड़कर पेट्रोल 2000 लीटर व डीजल 3000 लीटर रिजर्व स्टॉक रखना होगा। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी।