लाडपुरा: कॉन्स्टेबल से परेशान युवक ने नींद की 30 गोलियां खाईं, वीडियो बनाकर कहा- बहुत परेशान कर दिया, कोर्ट व एसपी ऑफिस जाना
Ladpura, Kota | Feb 17, 2026 कोटा में पुलिसकर्मी से परेशान होकर एक युवक ने सुसाइड की कोशिश की। युवक ने नींद की 30 टेबलेट खा ली। युवक ने गोलियां खाने से पहले वीडियो बनाए। इनमें से एक वीडियो पुलिसकर्मी को भी भेजा। घटना देर रात की है। फिलहाल युवक का न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।