कोटकासिम: कोटकासिम में 2 नवंबर को खाटू श्याम प्रकटोत्सव का आयोजन, श्याम मंदिर में होगा महायज्ञ संकीर्तन, 31 किलो केक का भोग लगेगा
कोटकासिम में खाटू श्याम प्रकटोत्षव 2 नवंबर को श्याम मंदिर में मनाया जाएगा।श्याम सुमन मंडल के अध्यक्ष अनिल लोहा ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया की देवोत्थान एकादशी के अवसर पर आयोजन होगा। इस दौरान मंदिर प्रांगण को आकर्षक रोशनी पुष्प मालाओं और रंग-बिरंगे झालरों से सजाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:15 बजे श्याम महायज्ञ से होगी, 11:15 बजे श्याम संकीर्तन होगा।