शिमला ग्रामीण: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र में 2 वर्षों में 350 करोड़ के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से इन दो वर्षों के दौरान शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 350 करोड से अधिक राशि विभिन्न विकास कार्यों के निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है जिनमे से अधिकतर विकास योजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि दाढ़गी जॉन में लगभग 40 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के निर्माण जा