बहराइच: कटरा बहादुरगंज में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच जिले के के दरगाह थाना इलाके के कटरा बहादुरगंज की रहने वाली सीमा पत्नी अजय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्करी भेज दिया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया और पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों ने सोमवार शाम को बताया कि सीमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। जाच जारी है।