बदायूं: सुंदरनगर गांव में खेत पर टूट कर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से किसान झुलसकर घायल हुआ
Budaun, Budaun | Jul 14, 2024 बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के सुंदरनगर गांव में 55 वर्षीय किसान राम बहादुर पुत्र करन रविवार को खेत पर मक्का की फसल देखने गए थे। कि खेत पर बिजली का तार टूटा पड़ा था। जिसकी चपेट में राम बहादुर आ गए और फिर वह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।