SKS स्टेडियम मैदान में शनिवार को आदिवासी दिसोम सोहराय पर्व का भव्य आयोजन किया गया, जो शाम 6 बजे तक चला। जिसमें जिलेभर से हजारों आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा, नगाड़ा-मांदर और लोकनृत्य के साथ आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिली। समारोह का उद्देश्य समाज की एकता, पहचान और अधिकारों को मजबूत करना रहा।