नगरी: प्रेमी जोड़े ने आम के पेड़ में फांसी लगाकर दी जान, इलाके में फैली सनसनी
सिहावा थाना से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम मौहाबहरा में आम के पेड़ में युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। आज बुधवार की सुबह इसकी जानकारी थाने में हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक मानेश मरकाम गेंदाभर्री गांव का रहने वाला था।