अम्बाला: थाना नग्गल में दर्ज विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर
Ambala, Ambala | Apr 10, 2024 थाना नग्गल पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को शहर के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसका एक दिन का रिकॉर्ड हासिल किया है, इस मामले में अब आगामी अनुसंधान जारी है।