ग्वालियर गिर्द: पड़ाव थाना क्षेत्र में दो लोगों ने मिलकर दो लोगों पर किया चाकू से हमला
ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र में पुराने विवाद पर लोडिंग वाहन से घर लौट रहे एक युवक और उसके साथी पर टमटम में सवार होकर आए दो लोगों ने हमला कर चाकू मारकर घायल कर दिया।इसके तुरंत बाद घायल बीती देर रात ही पड़ाव थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने घायल की शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।