ग्वालियर गिर्द: एजी ऑफिस पुल के नीचे बने रेलवे ट्रैक पर मिला एक अधेड़ व्यक्ति का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी
एजी ऑफिस पुल के नीचे ग्वालियर से दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच पड़ताल की।मृतक के सिर में चोट होना पाया गया, लेकिन शिनाख्त से जुड़े कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं मिले। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना कर दिया है।