सिराथू: केसरिया गाँव के तालाब में नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने डीएनए जांच के लिए भेजा
सिराथू तहसील क्षेत्र के केसरिया गांव के एक तालाब में मंगलवार सुबह एक नवजात शिशु का शव पाया गया है। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची है इस नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम के माध्यम से डीएनए के लिए भेजा गया है। गांव के लोगों ने देखा कि एक छोटे से बच्चे का शव पड़ा हुआ है जिसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।