सिराथू: शहजादपुर में पल्सर सवार पेड़ से टकराया, हुई मौत, चार छोटे बच्चों के सर से उठ गया बाप का साया
सिराथू तहसील के ननमई गाँव का रहने वाला कंधई मंगलवार की सुबह किसी काम के सिलसिले में शहजादपुर जा रहा था।सड़क किनारे एक पेड़ में उसकी अनियंत्रित बाइक टकरा जाने से कन्धई की दर्दनाक मौत हो गई है।मौत की जानकारी पुलिस और परिवार के लोगों को मिली तो मौके पर भीड़ जमा हो गई।मृतक के चार छोटे बच्चे हैं।परिवार मौके पर पहुंचा और मातम शुरू हो गया। पुलिस कार्रवाई में जुटी।