दुर्गा मंदिर चांदन में मंगलवार देर शाम को आयोजित वार्षिक उत्सव में सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुटे। इस दौरान पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान संपन्न हुआ, साथ ही हवन हुआ। जिसके बाद महाआरती हुआ एवं चार क्विंटल दूध से बने खीर का महाभोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। रात 9 बजे तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।