गोपालगंज: गोपालगंज समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित, भूमि विवाद मामलों की सुनवाई, डीएम पवन कुमार सिन्हा ने दी जानकारी
गोपालगंज समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को सुबह 11 बजे से जनता दरबार आयोजित हुआ। विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों ने भूमि विवाद से जुड़ी समस्याएं रखीं। डीएम ने मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।