खनियाधाना: रोटरी क्लब कैंप शिवपुरी: मुहारी मंडल से बस रवाना, मोहारी कला मंडल अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी
खबर शिवपुरी जिले के खनियाधाना तहसील अंतर्गत मंडल मोहरी कला से जहां पर आज गुरुवार को सुबह लगभग 9:00 बजे - मुहारी मंडल से रोटरी क्लब कैंप शिवपुरी के लिए बस रवाना हो गई है। मंडल अध्यक्ष अरविंद लोधी जी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कैंप में गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को दिल्ली, भोपाल, इंदौर से आए डॉक्टरों द्वारा मुफ्त इलाज मिलेगा।