चेनारी: चेनारी थाना क्षेत्र के सरैया गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में छह लोग जख्मी
Chenari, Rohtas | Mar 29, 2024 चेनारी थाना क्षेत्र के सरैया गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में छह लोग जख्मी हो गए। इलाज कर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी के डॉक्टर ने बताया कि सरैया गांव से 6 लोग घायल अवस्था में आए हुए हैं जिसमें से पांच लोगों को गंभीर चोट आई हैं।