सोनो: चकाई विधायक सावित्री देवी ने बरनार जलाशय परियोजना का किया औचक निरीक्षण
Sono, Jamui | Nov 27, 2025 सोनो प्रखंड स्थित बरनार जलाशय परियोजना का विधायक सावित्री देवी ने गुरुवार को दो बजे औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। लगभग ₹2579 करोड़ की लागत से बन रही यह मेगा सिंचाई योजना 285 मीटर लंबे एवं 74.76 मीटर ऊँचे बांध, 42 किलोमीटर नहर और 147 किलोमीटर पाइपलाइन प्र