गुना नगर: राधा कॉलोनी में दबंग पड़ोसी का आतंक, महिला का सिर फोड़ा, पुलिस कार्रवाई न होने पर महिला हनुमान चौराहे पर लेटी
राधा कॉलोनी में दबंग पड़ोसी की प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। आरोप है कि दो साल से दंपत्ति को परेशान किया जा रहा था और हाल ही में घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की गई, जिसमें रेखा बाई सेन घायल हुईं। सुनवाई न होने से नाराज महिला 30 मार्च सुबह हनुमान चौराहे पर सड़क पर लेट गई। पुलिस ने समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।