बुधवार 10 बजे के लगभग को विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में मंदिर के पुजारी और नाथ संप्रदाय के महंत महावीरनाथ के बीच संत के पहनावे और पगड़ी को लेकर विवाद हो गया। हालांकि दोनों पक्षों का कहना है कि विवाद दर्शन पूजन की बात पर हुआ था। दोनों पक्षों ने मीडिया के समक्ष अपना अपना पक्ष रखते हुए सामने वाले को गलत बताया।