गढ़ी उपखण्ड के लोहारिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आसन गांव में एक युवक को बाइक सवार द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार इस मामले में प्रार्थी धुलजी पिता बदीया पारगी निवासी आसन ने अपने पुत्र शंकर को एक बाईक सवार द्वारा गफलत पूर्वक लाकर बाइक टक्कर मारने को लेकर उसके खिलाफ लोहारिया थाने में रिपोर्ट दी हे।