ताजपुर: ताजपुर में पैक्स चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी
समस्तीपुर जिले के ताजपुर में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। थानाध्यक्ष ने रविवार शाम 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि ताजपुर इलाके में होने वाले पैक्स चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। शांतिपूर्ण माहौल में पैक्स चुनाव कराए जाने को लेकर सभी बूथों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा।