परागपुर: पुलिस थाना रकड़ में किशोर चंद ने बतौर थाना प्रभारी संभाला कार्यभार
Pragpur, Kangra | Aug 31, 2024 शनिवार को अपनी जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना रक्कड़ में किशोर चंद ने बतौर थाना प्रभारी अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान उन्होंने गरली मे कहा कि यहां इलाके भर में क्राइम पर अंकुश लगाना और नशे के सौदागरों पर नकेल कसना मेरी हमेशा प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीण यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खुलकर सामने आएं।