आरा: उप विकास आयुक्त निर्देशानुसार कस्तूरबा गांधी बालिका मध्य विद्यालय में एकदिवसीय मेडिकल कैंप का आयोजन
Arrah, Bhojpur | Jul 26, 2024 उप विकास आयुक्त, भोजपुर के निर्देशानुसार कस्तूरबा गांधी बालिका मध्य विद्यालय, न्यू पुलिस लाइन, आरा में आवासित बालिकाओं के लिए एक दिवसीय मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आवासित दिव्यांग बालिकाओं का चिकित्सीय जांच के साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र के ऑनलाइन एंट्री हेतु आवश्यक दस्तावेज एकत्रित किया गया।