आरा: सरैया में मौजूद दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास,दो चोरों का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Arrah, Bhojpur | Jul 25, 2024 सरैया में मौजूद दक्षिण बिहार ग्रामीण में देर रात चोरी का प्रयास किया गया है। बैंक में मौजूद खिड़की को कट करके दो चोर अंदर प्रवेश किए हैं। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। चोर जब अंदर प्रवेश करते हैं तो कैमरे को दूसरी तरफ घुमा देते हैं। इस मामले में मुफस्सिल थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। हालांकि किसी समान की चोरी नही।