सपा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने इटावा में निर्माणाधीन केदारेश्वर महादेव मंदिर का शुक्रवार को दौरा कर निर्माण कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया। उनके साथ सपा के प्रदेश सचिव गोपाल यादव भी मौजूद रहे। यह मंदिर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है, जो उनकी धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक मानी जाती है।