ताजपुर: नगर परिषद वार्ड 27 में पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने खाली बाल्टी लेकर किया प्रदर्शन#jansamasya
समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह मंगलवार 3:30 के आसपास बताया कि नगर परिषद वार्ड 27 में तीन दिनों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। नगर परिषद प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इलाके के लोग आक्रोशित होकर खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया है।