बरेली: अलीगंज थाना क्षेत्र किशनपुर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर व्यक्ति हुआ घायल
अलीगंज थाना क्षेत्र के किशनपुर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए परिजनों ने बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।