बाड़मेर: बाड़मेर विधायक डॉ प्रियंका चौधरी ने अंतर्राष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी सुशीला खोथ के घर पहुँचकर उनकी उपलब्धि पर दी बधाई
Barmer, Barmer | Sep 23, 2025 बाड़मेर विधायक डॉ प्रियंका चौधरी ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे अंतर्राष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी सुशीला खोथ के घर पहुँचकर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। बाड़मेर विधायक डॉक्टर प्रियंका चौधरी जी ने कहा भुरटिया ग्राम पंचायत की होनहार बेटी सुशीला खोथ से मिलकर हृदय गर्व से भर उठा। शसुशीला ने अपनी मेहनत, लगन और जज़्बे से भारतीय U-18 रग्बी फुटबॉल टीम में जगह बनाई।