तुलसीपुर: राम विवाह के अवसर पर देवीपाटन शक्तिपीठ के सूर्यकुंड में स्नान कर पूजन करने वालों की भीड़ दिखी
शुक्रवार प्रातः 4 बजे से ही देवीपाटन शक्तिपीठ पर राम विवाह के अवसर पर दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ देखी गई।प्रातः काल से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सूर्यकुंड में स्नान कर मंदिर में जाकर पूजन अर्चन किया दोपहर 1:00 बजे तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर पहुंची हुई थी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्था किया गया है।