ग्यारसपुर: भारत सरकार की ज्वाइंट कमिश्नर शशांक मिश्रा ने ग्यारसपुर के प्राचीन मानसरोवर तालाब का लिया जाएजा देखी ऐतिहासिक इमारतें
ग्यारसपुर में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के ज्वाइंट कमिश्नर शशांक मिश्रा के द्वारा ग्यारसपुर के ऐतिहासिक और प्राचीन मानसरोवर तालाब का जायजा लिया साथ में ग्यारसपुर की ऐतिहासिक विरासत माला देवी मंदिर पहुंचकर नवीं और दसवीं सदी की ऐतिहासिक वैभवशाली इमारत को देखा । उनके साथ जिला कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से जायजा लिया।