बोकारो जिले के गोमिया,गिरिडीह, हजारीबाग के 48 प्रवासी मजदूरों का वतन वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है।ये सभी ट्यूनीशिया में फंसे थे।राज्य सरकार के हस्तक्षेप के बाद सभी मजदूरों अपने अपने घर लौट रहे है।गुरुवार समय लगभग साढ़े पांच बजे बताया गया कि सभी मजदूर मुम्बई के CSMT एयरपोर्ट पर है।