पन्ना: गुनौर जनपद के ककरहटा ग्राम पंचायत में फर्जीवाड़ा, कलेक्टर से जांच और कार्रवाई की मांग
Panna, Panna | Dec 19, 2024 पन्ना जिले के गुनौर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत ककरहटा में सरपंच, सचिव और उपयंत्री द्वारा किए जा रहे फर्जीवाड़े के खिलाफ स्थानीय लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पंचायत के सीसी रोड, फसल सुरक्षा दीवार, खेत तालाब, और मेड़ बंधान जैसी योजनाओं के तहत दिव्यांग और बुजुर्गों के खातों में फर्जी तरीके से राशि डालकर निकाली जा रही है।