पन्ना: महाराज सागर के पास 60 वर्षीय महिला ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या
Panna, Panna | Dec 19, 2024 पन्ना जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत महाराज सागर क्षेत्र में 60 वर्षीय महिला जमना बाई, निवासी धाम मोहल्ला, ने अज्ञात कारणों के चलते कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को बाहर निकाला।