बोध गया: मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अतिया में बंद घर में भीषण चोरी, पुलिस कर रही है मामले की छानबीन
Bodh Gaya, Gaya | Dec 16, 2025 मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अतिया में बंद घर से अज्ञात चोरों ने लाखो रुपए के संपति पर हाथ साफ किया है।पीड़ित नागेंद्र सिंह ने मंगलवार की शाम 4 बजे बताया कि शेखपुरा से अपने घर लौटे तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा है।अज्ञात चोरों ने घर से करीब 4 लाख रुपए से अधिक का गहना और 2 लाख रुपए से ज्यादा नगद की चोरी कर ली है