प्रयागराज: प्रयागराज प्रवास के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अक्षय वट और सरस्वती कूप का किया दर्शन
तीर्थराज प्रयागराज में प्रवास के दौरान केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेटर कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बृहस्पतिवार को अक्षय वट तथा सरस्वती कूप का दर्शन किया है,उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ संगम क्षेत्र स्थित अक्षय वट एवं सरस्वती कूप में दर्शन करने पहुंची इस दौरान उन्होंने देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।