प्रयागराज: 57 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान के बाद भी वैज्ञानिक ने दी खुली चुनौती, कहा- गंगा जल अल्कलाइन वॉटर से भी बेहतर
महाकुंभ में अब तक 57 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं,इसके बावजूद गंगाजल की शुद्धता पर कोई असर नहीं पड़ा है,मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम के साथ वैज्ञानिक विमर्श करने वाले पदमश्री वैज्ञानिक डॉक्टर अजय कुमार सोनकर ने अपने प्रयोगशाला में यह सिद्ध कर दिया है कि गंगाजल न केवल स्नान योग्य है, बल्कि अल्कलाइन वॉटर जैसा शुद्ध है।