अमरिया: एसडीएम ने अमरिया तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं
तहसील अमरिया परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें दो फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। मौके पर कोई निस्तारण नही हुआ। शिकायतों का निस्तारण करने के लिए एसडीएम मयंक गोस्वामी ने टीम गठित कर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश अधिकारी को दिए।