माघी पूर्णिमा के साथ शुरू हुआ एक और स्नान पर्व, कल्पवासियों का व्रत पूर्ण, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
प्रयागराज में माघ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी माघी पूर्णिमा के साथ ही आज माघ मेले का एक और स्नान पर्व शुरू हो चुका है। रविवार को संगम में पावन स्नान के साथ ही लाखों कल्पवासियों का एक माह का कठिन व्रत, तप और साधना भी पूर्ण हो जाएगी। ब्रह्म मुहूर्त से ही संगम तट पर श्रद्धालुओं और कल्पवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। और कल्प वासी अपने घर को लौटने लगे।