गोंडा: कानून व्यवस्था के दृष्टिगत देर शाम SP ने 21 उप निरीक्षक, 18 मुख्य आरक्षी और 44 आरक्षी की तैनाती में किया बदलाव
Gonda, Gonda | Aug 8, 2024 SP विनीत जायसवाल ने कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गुरुवार की देर शाम जिले के 21 उप निरीक्षक, 18 मुख्य आरक्षी, 44 आरक्षियों की तैनाती में बदलाव किया है। इस फेरबदल में पुलिस लाइन से 18 उप निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जबकि 1 चौकी इंचार्ज के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस बदलाव में एसपी ने नए उप निरीक्षकों सहित आरक्षियों पर भरोसा जताया है।