सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैयार पंचायत अंतर्गत कैयार गांव बहियार में बुधवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने झाड़ियों में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए बड़े गैलनों से लगभग 500 लीटर फूला हुआ जावा महुआ (अर्द्धनिर्मित देशी शराब) बरामद किया और मौके पर ही नष्ट कर दिया।