सासाराम: ई-रिक्शा के ठोकर से रौजा रोड में एक वृद्ध हुए घायल, सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज जारी
Sasaram, Rohtas | Jun 18, 2024 सासाराम के रौजा रोड में एक ही रिक्शा के द्वारा ठोकर मार देने से एक वृद्ध घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए परिजनों एवं स्थानीय लोग की मदद से सासाराम के सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लाया गया है। जहां डॉक्टरों के देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान सासाराम के कंपनी सराय के दशरथ पांडे के रूप में की गई है। फिलहाल उनका इलाज जारी है।