अमरोहा: अमरोहा स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, आला हजरत एक्सप्रेस में गैस सिलेंडर लीक होने से मची भगदड़, कई यात्री घायल, मुकदमा दर्ज
Amroha, Amroha | Oct 9, 2025 अमरोहा मे आला हजरत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14312) में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात यात्री द्वारा ले जाए जा रहे पेट्रो-मैक्स गैस सिलेंडर में लीकेज होने से ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। गैस के रिसाव के कारण कुछ ही देर में धमाके जैसी आवाज हुई, जिससे यात्री घबरा गए और कोच में भगदड़ की स्थिति बन गई।