भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में बजरी माफिया को पकड़ने दौड़ते ट्रैक्टर पर चढ़ा पुलिसकर्मी, ड्राइवर ने कूदकर भागने की कोशिश की
भीलवाड़ा शहर में अवैध बजरी परिवहन रोकने के प्रयास में डीएसटी टीम के पुलिसकर्मी ने फिल्मी अंदाज में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़कर रोकने की कोशिश की। माफिया ड्राइवर ने ट्रैक्टर को तेज गति से भगाया और डिवाइडर से टकराकर गलत दिशा में दौड़ाते हुए एक खाली प्लॉट की ओर ले गया। तेज रफ्तार चलते ट्रैक्टर से ड्राइवर कूदकर भाग निकला।