दरियापुर: दस वर्षीय किशोरी से जबरदस्ती का सनसनीखेज मामला, पुलिस जांच में जुटी
दरियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से जबरदस्ती करने का मामला बुधवार को शाम 7बजे प्रकाश में आया है।जिसमें पीड़ित परिवार द्वारा लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिसमें एक अज्ञात युवक को आरोपित किया गया है।पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है,आरोपित की धरपकड़ और पहचान में जुट गई है।