जौनपुर: जमैथा में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
बालेमऊ गांव निवासी मोहित यादव सुबह करीब 10 बजे जौनपुर शहर से अपने घर लौट रहे थे। जब वह जमैथा गांव के अखड़ो मंदिर के पास पहुंचे, तो विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया