जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज में मंगलवार को मनाया गया वार्षिक उत्सव
जौनपुर में नगर के प्रतिष्ठित कॉलेज बीआरपी इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव और देश के प्रथम राष्ट्रपति के जन्मदिवस के अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कॉलेज का वार्षिकोत्सव मंगलवार को दोपदर 12:30 बजे से शाम 5 बजे तक धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी ज्ञान प्रकाश सिंह रहे।