मेदिनीनगर (डालटनगंज): अधूरी सड़क पर टोल वसूली जनभावना के विपरीत: आनंद शंकर, अध्यक्ष, पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज
पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर ने गुरूवार दोपहर 3 बजे एक प्रेस बयान में कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर निर्माण कार्य अभी पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हुआ है, इसके बावजूद टोल वसूली की तैयारी किया जाना जनभावना और व्यापारिक हितों के विपरीत है।