बुढार थाना अंतर्गत केशवाही चौकी क्षेत्र के ग्राम बलबहरा में महिला को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी मुरारीलाल सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले कई महीनों से महिला को गाली-गलौज व बदनाम कर परेशान कर रहा था। 11 मार्च को महिला ने पंचायत भवन में फांसी लगा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की। प्रेस नोट जारी कर पुलिस ने शनिवार श