आरा: शिवराजी टोला गांव में बारात में नाच के दौरान विवाद के चलते दूल्हे के भाई को चाकू मारा, जख्मी
Arrah, Bhojpur | May 7, 2025 जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के शिवराजी टोला गांव में मंगलवार की देर रात बारात में नाच के दौरान उपजे विवाद को लेकर दूल्हे के भाई को चाकू मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों के बीच भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर दौड़